न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री बढ़ा, शीतलहर का प्रकोप बरकरार

गया : प्रदेश में ठंड का असर दिनों-दिनों बढ़ रहा है. गया में इसका असर आम लोगों के जनजीवन पर साफ देखा जा रहा है. सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा, वहीं शीतलहर के कारण हड्डी तक को भेदने वाली हवाओं ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया. सड़कों पर […]

गया : प्रदेश में ठंड का असर दिनों-दिनों बढ़ रहा है. गया में इसका असर आम लोगों के जनजीवन पर साफ देखा जा रहा है. सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा, वहीं शीतलहर के कारण हड्डी तक को भेदने वाली हवाओं ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया. सड़कों पर जो निकले भी वे भी कांपते नजर आये.

हालांकि शुक्रवार को जहां गया का न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 6.9 हो गया. मौसम विभाग की मानें तो अभी गया में शीतलहर का प्रकोप जारी रहनेवाला है. इसके अलावा कोहरा भी रहेगा. शनिवार को गया में सुबह के वक्त नमी की मात्रा 90 वही शाम में 76 मापी गयी. गया के अलावा प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है.
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
गया 6.9 19.8
पटना 8.2 19.19 डिग्री
पूर्णिया 9.2 18.0
मुजफ्फरपुर 10.2 17.6
होती रही लुकाछिपी
सुबह में कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन भी हुए, लेकिन उसके बाद सूर्य की लुकाछिपी बादलों में होते रही. दोपहर में तो पूरी तरह से शीतलहर के चपेट में रहा. शहर में कई जगहों पर लोग अपने स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव का उपाय करते दिखे. मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर का असर कम नहीं होने वाला है.
एक सप्ताह का संभावित तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
22 दिसंबर 9.0 20.0
23 दिसंबर 11.0 21.0
24 दिसंबर 12.0 21.0
25 दिसंबर 12.0 22.0
26दिसंबर 12.0 20.0
27 दिसंबर 12.0 20.0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >