गया : मगध मेडिकल अस्पताल में नवजात की चोरी का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार के दिन 11:30 बजे की है. परिजन बच्चे के साथ गाइनो वार्ड में बैठे थे. इसी दौरान एक अनजान महिला बच्चे के परिजनों को झांसा देकर नवजात को लेकर फरार हो गयी. मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम आजाद ने बताया कि नवजात को लेकर भागी महिला की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी के फुटेज में महिला का चेहरा दिख रहा है. परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
अस्पताल के गाइनो वार्ड से नवजात की चोरी
गया : मगध मेडिकल अस्पताल में नवजात की चोरी का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार के दिन 11:30 बजे की है. परिजन बच्चे के साथ गाइनो वार्ड में बैठे थे. इसी दौरान एक अनजान महिला बच्चे के परिजनों को झांसा देकर नवजात को लेकर फरार हो गयी. मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम आजाद ने बताया कि […]

जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा नवजात को लेकर फरार होने का जब पता चला, तो डिप्टी सुपररिटेंडेंट डॉ प्रदीप अग्रवाल के पास पहुंचे व सीसीटीवी देख कर आरोपित की तलाश होने लगी. इसकी सूचना मगध मेडिकल थाने को भी दी गयी. सूचना मिलते ही मेडिकल थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम आजाद व दारोगा सुबोध सिंह अस्पताल पहुंचे व पड़ताल में जुट गये.
बच्चे के पिता गुरुआ के पूनामा गांव के रहनेवाले सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 11:30 बजे एक अनजान महिला पहुंची और कहा कि बच्चे को वैक्सीन दिलाना है. वह उनकी सास के साथ बच्चे को लेकर जाने लगी. इसी दौरान वह पहुंचे. महिला ने उन्हें देख कर कहा कि काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लो. वह रजिस्ट्रेशन कराने चले गये. इसके बाद महिला बच्चे को लेकर उनकी सास के साथ जा रही थी.
कुछ दूर चलने के बाद सास ने उस महिला को अस्पताल की कर्मचारी समझ बच्चे को छोड़ उसकी पत्नी के पास वार्ड में चली गयी. रजिस्ट्रेशन काउंटर से लौट कर वह बच्चे को देखने पहुंचा, तो गायब मिला.