मानपुर में ग्रामीण चिकित्सक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट

मानपुर : मुफस्सिल थाने से महज पांच सौ गज की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने मारपीट कर ग्रामीण चिकित्सक राजकुमार अकेला से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. चिकित्सक ने बाइक सवार लूटेरों का चिल्लाते हुए पीछा भी किया. […]

मानपुर : मुफस्सिल थाने से महज पांच सौ गज की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने मारपीट कर ग्रामीण चिकित्सक राजकुमार अकेला से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. चिकित्सक ने बाइक सवार लूटेरों का चिल्लाते हुए पीछा भी किया. लेकिन, आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते अपराधी मेहता पेट्रोल पंप की ओर भाग निकले.

जानकारी के अनुसार बाराडीह गांव के रहनेवाले ग्रामीण चिकित्सक राजकुमार अकेला ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैतृक जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था. मंगलवार की दोपहर उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मानपुर से दो लाख रुपये निकाले. जैसे ही वह रुपये व अन्य कागजात एक हैंडबैग में रख कर बाइक से दक्षिण बिहार मध्य बिहार शाखा अबगीला पहुंचे.
और बाइक की डिक्की से बैग लेकर बैंक परिसर की ओर बढ़ने लगे, तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे व राजकुमार को धक्का देकर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट कर वहां से फरार हो गये . पीड़ित ने घटना की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश सिंह को थाने में पहुंच कर दी. इधर, ग्रामीण चिकित्सक संघ ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुफस्सिल थाने की पुलिस की निष्क्रियता के कारण मानपुर के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
लूट, हत्या, रंगदारी व गोलीबारी मानपुर में होनी आम बात है. पुलिस के संरक्षण में अपराधियों का जमघट रोज होटलों व आसपास के रेस्टोरेट में लगता है. पुलिस होटल मालिक व अवैध धंधेबाजों से मिली है. अगर लूट की घटना की पटाक्षेप करते हुए पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोड जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >