नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान दर्ज

गया : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पॉक्सो कोर्ट सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार पांडे के आदेश पर शिल्पा प्रशांत मिश्रा की अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. 14 अगस्त 2019 को नाबालिग अपने घर से शौच के […]

गया : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पॉक्सो कोर्ट सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार पांडे के आदेश पर शिल्पा प्रशांत मिश्रा की अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया.

14 अगस्त 2019 को नाबालिग अपने घर से शौच के लिए निकली थी. उसी समय वहां पर जेएच 12 सी- 30 48 नंबर की गाड़ी रुकी हुई थी. आरोपितों ने लड़की को बुलाकर उसे गाड़ी में खींच लिया और दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता की मां ने मोहनपुर थाने के अमकोला गांव निवासी देव लाल यादव, मसौधा गांव निवासी साहेब, दुखन सिंह, कपिल सिंह, महादेव सिंह व वीरेंद्र सिंह को आरोपित बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >