गया : पूर्व सीएम के कार्यक्रम में युवक की मौत, भगदड़

मौत की खबर सुनते ही कार्यक्रम छोड़कर भागे नेता व समर्थक मानपुर (गया) : गेरे पंचायत के रसुना टोला भागलपुर में शुक्रवार को हम के सदस्यता अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत होने की सूचना पर कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी. पूर्व मुख्यमंत्री सह हम […]

मौत की खबर सुनते ही कार्यक्रम छोड़कर भागे नेता व समर्थक
मानपुर (गया) : गेरे पंचायत के रसुना टोला भागलपुर में शुक्रवार को हम के सदस्यता अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत होने की सूचना पर कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी. पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी व उनके समर्थक मंच छोड़ कर वहां से निकल गये.
घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा. मृतक की पहचान रसुना टोला भागलपुर के मनी मांझी के बेटे गोरा मांझी के रूप में हुई है. गोरा मांझी कार्यक्रम में आये लोगों के लिए खाना तैयार कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >