परैया :मेले में झूला टूटने से एक की गयी जान

परैया :परैया के जमालपुर खेल मैदान में चल रहे मेले में लगे झूले के टूटने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान परैया बाजार के भज्जू प्रसाद के 24 वर्षीय बेटे बबलू कुमार के रूप में हुई […]

परैया :परैया के जमालपुर खेल मैदान में चल रहे मेले में लगे झूले के टूटने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया.

बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान परैया बाजार के भज्जू प्रसाद के 24 वर्षीय बेटे बबलू कुमार के रूप में हुई है़ खेल मैदान में शुक्रवार की रात अचानक टावर झूले की ट्रॉली खुलने से बबलू कुमार व उनका 10 वर्षीय भांजा गिर गये, जिसे मगध मेडिकल ले जाते समय बबलू की मौत हो गयी. वहीं, घायल बच्चे को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >