घरवालों को बेहोश कर लाखों की चोरी

गया : शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है. पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में पूरी तौर से नाकाम दिख रही है. बेखौफ चोर हर रात कहीं-न-कहीं घटना को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की रात पितामहेश्वर मुहल्ले में रहनेवाले पत्रकार सनत मिश्रा के घर चोरों ने नकद व जेवर समेत लाखों रुपये के […]

गया : शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है. पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में पूरी तौर से नाकाम दिख रही है. बेखौफ चोर हर रात कहीं-न-कहीं घटना को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की रात पितामहेश्वर मुहल्ले में रहनेवाले पत्रकार सनत मिश्रा के घर चोरों ने नकद व जेवर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने जाते वक्त बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के एक कमरे में पीड़ित पति-पत्नी व दूसरे में बेटा-बेटी सो रहे थे.

गुरुवार की रात 12 बजे के बाद पूरा परिवार सोया था. सुबह तीन बजे जब बच्चे दरवाजा खोलने के लिए पापा-मम्मी को पुकारने लगे, तो फोटो पत्रकार की नींद खुली. उन्होंने देखा कि बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है. तीसरे कमरे का ताला खोला हुआ है और सामान पूरा बिखरा पड़ा है. अलमारी में रखे गहने, नकद, पैंट के पॉकेट में पड़ा नकद, लैपटॉप, दो मोबाइल के साथ चोर चीनी तक चुरा ले गये.
जाते वक्त चोरों ने चीनी के डिब्बे में गुटखा खाकर थूक तक दिया था. पत्रकार की पत्नी ने बताया कि वह शोर सुन कर जब उठीं, तो चक्कर सा आया. खुद को किसी तरह काबू किया लेकिन नाक और मुंह में कुछ केमिकल के अंश जैसा महसूस हुआ, जो देर तक होता रहा.
सूचना पर शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची. सिविल लाइंस थाने की पुलिस देर शाम तक दो संदिग्ध को पकड़ने की बात कर रही है. शुक्रवार की शाम को सिटी डीएसपी राजकुमार साह व सिविल लाइंस थानाध्यक्ष उदय कुमार ने पीड़ित के घर पहुंच कर छानबीन की.
ये सामान गये चोरी
परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, दो सोने की चेन, दो सोने की जिउतिया, चार जोड़ी सोने की कानबाली, सोने की नथिया दो, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ा सोने का झुमका, सोने के दो नकबेसर, एक सोने का मंगलसूत्र, चार कजोड़ी चांदी की पायल, 20 चांदी के सिक्के आदि के अलावा 56 हजार रुपये नकद भी चोरी गये हैं.
इस मामले में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी मनजीत श्योराण से मुलाकात कर चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग की. सिटी एसपी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा.
10 मीटर की दूरी पर है उत्तर मानस टीओपी
चोरी की घटना जिस घर में हुई, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर ही मेन रोड में उत्तर मानस टीओपी है. यहां पुलिस जवान व अधिकारी तैनात भी रहते हैं. पुलिस के वरीय अधिकारी ने कहा कि दिग्घी तालाब पर बुधवार की रात मंदिर से मूर्ति चोरी होने के कारण टीओपी की पुलिस को वहां लगाया गया था. इस कारण इस रोड में कोई गश्ती नहीं हो सकी थी.
पैट्रोलिंग के बाद भी होता है मादक पदार्थों व शराब का धंधा
पुलिस के वरीय अधिकारी शहर में सघन पैट्रोलिंग किये जाने की बात करते हैं. सिविल लाइंस का इलाका नादरागंज, पितामहेश्वर आदि जगहों पर पेट्रोलिंग होने के बाद भी चरस, गांजा, अफीम व विदेशी शराब बिकने के साथ एक नंबरी लॉटरी व जुआ खुलेआम खेला जाता है.
इस मुहल्ले में दिन भर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. कुछ दिन पहले ही एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी रंजीत कुमार रजक ने पितामहेश्वर में छापेमारी कर डेढ़ दर्जन लॉटरी धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था. उसके दूसरे दिन से ही यह धंधा फिर से चालू हो गया.
संदेह के आधार पर दो िहरासत में, हो रही पूछताछ
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित पत्रकार के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. संदेह के आधार पर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >