निगम ने जुटाया 21 लाख रुपये का होल्डिंग टैक्स

गया : वित्तीय वर्ष 2019-20 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच फीसदी की मिल रही छूट के अंतिम दिन रविवार को नगर निगम ने 13 लाख 45 हजार 943 रुपये का राजस्व जुटाया. इसके अलावा मोबाइल टावर, ट्रेड लाइसेंस व दुकानों से प्राप्त टैक्स आदि से निगम ने कुल राजस्व 21 लाख 73 हजार […]

गया : वित्तीय वर्ष 2019-20 का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच फीसदी की मिल रही छूट के अंतिम दिन रविवार को नगर निगम ने 13 लाख 45 हजार 943 रुपये का राजस्व जुटाया. इसके अलावा मोबाइल टावर, ट्रेड लाइसेंस व दुकानों से प्राप्त टैक्स आदि से निगम ने कुल राजस्व 21 लाख 73 हजार 269 रुपये प्राप्त किया. नगर निगम कार्यालय व होल्डिंग टैक्स का काम देख रही स्पैरो कंपनी के के बिसार तालाब स्थित कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने काफी संख्या में लोग पहुंचे.

इसमें 465 होल्डिंग टैक्स पेयर ने 13 लाख 45 हजार 943, ट्रेड लाइसेंस से 12 हजार 500, दुकानों से 79 हजार 826 व मोबाइल टावर के सात लाख 35 हजार रुपये शामिल है. निगम के राजस्व पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा व सहायक पंकज बाबू की देखरेख में निगम में होल्डिंग टैक्स जमा कराया गया.

वहीं स्पैरो के अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में कंपनी ने विभिन्न सेवाओं से चार करोड़ 93 लाख एक हजार 504 रुपये का राजस्व जुटाया है. इसमें 20 हजार 562 होल्डिंग टैैक्स पेयर से चार करोड़ 36 लाख 80 हजार 38,ट्रेड लाइसेंस से 13 लाख 90 हजार, दुकानों से 34 लाख 96 हजार 466 व मोबाइल टावर से सात लाख 35 हजार रुपये शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >