मौसम हुआ सुहाना हीट वेव से मिल सकती है राहत

गया : गया का अधिकतम तापमान बुधवार को 40.5 व न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया. दिन भर काले बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे. […]

गया : गया का अधिकतम तापमान बुधवार को 40.5 व न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया. दिन भर काले बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे. हालांकि, बीच-बीच में तीखी धूप लोगों को थोड़ा परेशान भी किये रही.

काले बादलों के डेरा जमाये रहने से हवा में नमी रही. सुबह में नमी की मात्रा 52 व शाम में 85 रिकार्ड की गयी. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 से दो जुलाई के बीच बारिश के साथ ही तेज आंधी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हीट वेव से लोगों को अब राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >