गया : पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में कमी होने से राहत महसूस कर लोगों के लिए रविवार को झुलसा देने वाली गर्मी ने बेचैन कर दिया. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रविवार को गया प्रदेश में सबसे गर्म रहा. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 43.2 व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम तापमान 29.4, भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 27.8 व छपरा का अधिकतम तापमान 38.4 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
तीन साल बाद नौ जून सबसे गर्म, गर्मी में बिजली की आंखमिचौनी और बढ़ा रही बेचैनी
गया : पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में कमी होने से राहत महसूस कर लोगों के लिए रविवार को झुलसा देने वाली गर्मी ने बेचैन कर दिया. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रविवार को गया प्रदेश में सबसे गर्म रहा. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस […]

गया का शनिवार काे अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस व शुक्रवार काे अधिकतम पारा 40.1 डिग्री व न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था. शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन, चार दिनाें तक लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार है. तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है.
इससे दीगर पूर्वा हवा बहने से ऊमस भी बढ़ी है. इससे शरीर से पसीना खूब निकल रहा है आैर शरीर चिपचिपा रह रहा है. ऐसे में बिजली के कट हाेने से लाेग आैर भी बेचैन हाे जा रहे हैं. धूप इतनी कड़ी रह रही है कि धरती तवे के समान जल रही है. धूप इतनी कड़ी व गर्मी ऐसी कि दाेपहर में सड़कें वीरान थीं, मंडी में काेई चहल-पहल नहीं दिखा. जाे लाेग घर से बाहर निकल रहे थे, वे शरीर व मुंह ढंक कर हिफाजत के साथ सड़काें पर गुजर रहे थे.
2015 में 43.5 पहुंचा था गया का पारा
2015 के करीब तीन साल बाद रविवार नौ जून गया का सबसे गर्म दिन रहा. वर्ष 2015 में नौ जून को गया का अधिकतम तापमान 43.5 रिकार्ड किया गया था. वहीं वर्ष 2016 में गया का अधिकतम तापमान 38.6, वर्ष 2017 में 39.5 व वर्ष 2018 में 40.6 डिग्री था. मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो पछुआ हवा के कारण मौसम में इतनी तल्खी रही.