गया : ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में गंवाये 15 हजार

गया : ऑनलाइन पुराना कूलर बेचने के लिए चाणक्यपुरी कॉलोनी के अाबीर अधिकारी ने खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी की वेबसाइट पर फोटो के साथ मैसेज अपलोड किया. 11 मई की शाम को उन्हें मैसेज आया कि कूलर पसंद है और वह ‘गूगल पे’ के माध्यम से 10 हजार रुपये भेज रहा है. कूलर खरीदनेवाला व्यक्ति दोबारा […]

गया : ऑनलाइन पुराना कूलर बेचने के लिए चाणक्यपुरी कॉलोनी के अाबीर अधिकारी ने खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी की वेबसाइट पर फोटो के साथ मैसेज अपलोड किया. 11 मई की शाम को उन्हें मैसेज आया कि कूलर पसंद है और वह ‘गूगल पे’ के माध्यम से 10 हजार रुपये भेज रहा है.

कूलर खरीदनेवाला व्यक्ति दोबारा फोन कर कहा कि इस बार पांच हजार ही जा पाया है. तुरंत आपको पांच हजार और भेज रहे हैं इसके थोड़ी ही देर बाद उनके स्वराजपुरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से 10 हजार व पांच हजार रुपये दो बार में कटने का संदेश मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >