गया : एनडीए के प्रत्याशी विजय मांझी के नामांकन के बाद गांधी मैदान में सभा हुई, जिसमें सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि गया के लोग वोट देने से पहले यह सोच लें कि वे किसके हाथों में देश का नेतृत्व देना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि एनडीए में स्थिति स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी ही होंगे, जबकि महागठबंधन में अब भी नेतृत्वकर्ता तय नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस दल का कोई नेतृत्वकर्ता नहीं है उसके हाथों में देश की सत्ता नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की ही जरूरत है. कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कैदी राज चाहिए या कानून का राज.
