गया : रामशिला पहाड़ी पर रहनेवाले बुट्टा पासवान के 22 वर्षीय बेटे चूहा पासवान का शव गौतम बुद्ध पारा मेडिकल के पीछे खदान में बरामद किया. आक्रोशित लोगों ने गया-पटना रोड को जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि मौत के सही कारणों की जांच की जाये. डेल्हा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि युवक की मौत पतंग लूटने के क्रम में खदान में गिर कर हुई है.
युवक पहाड़ी से मुंह के बल नीचे गिरा, इसके कारण उसके चेहरे व पैर में चोट है. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. चाचा राजेंद्र पासवान ने बताया कि वे लोग परैया के रामडीह के रहनेवाले हैं.
उनका भतीजा चूहा मजदूरी करता था. कुछ गलत लोगों के चक्कर में पड़ कर शराब पीने लगा था. बुधवार की शाम तीन लोग घर से बुला कर ले गये और सुबह में उसकी लाश मिली है. मुहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतना बड़ा युवक पतंग लूटने क्यों जायेगा. इसमें माजरा कुछ और है.
