गया : दो दिनों से गायब महिला का कुएं में मिला शव

गया : पिछले दो दिनों से घर से लापता महिला का शव अचानक कुएं में तैरता पाये जाने के बाद खुदवां थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. काफी देर के बाद महिला की पहचान रामनगर गांव के स्व रामप्रसाद राजवंशी की पत्नी लक्षमिनिया देवी के रूप में की गयी. वैसे महिला की उम्र 55 वर्ष […]

गया : पिछले दो दिनों से घर से लापता महिला का शव अचानक कुएं में तैरता पाये जाने के बाद खुदवां थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. काफी देर के बाद महिला की पहचान रामनगर गांव के स्व रामप्रसाद राजवंशी की पत्नी लक्षमिनिया देवी के रूप में की गयी. वैसे महिला की उम्र 55 वर्ष बतायी गयी. ग्रामीणों की सूचना पर खुदवां थानाध्यक्ष तारबाबू यादव पहुंचे और कुएं से शव को निकलवाया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने मृत महिला को विक्षिप्त बताया. इधर जानकारी मिली की गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने भदुआ गांव स्थित पुनपुन नदी के समीप एक कुएं में महिला का शव तैरते हुए देखा. कुछ ही देर में यह बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी. काफी संख्या में लोग कुएं के समीप इकट्ठा हुए और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी.

पता चला कि महिला विक्षिप्त थी और पिछले दो दिनों से वह अपने घर से गायब थी. वैसे ग्रामीणों का कहना था कि महिला इधर-उधर घूमते पायी जाती थी.पुलिस ने कुएं से शव बरामद करने के बाद बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के हवाले कर दिया. पता चला कि परिजन पोस्टमार्टम से ही इनकार कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >