बोधगया : एमयू में 11 प्राचार्यों का हुआ साक्षात्कार

अगले दो दिनों में कॉलेजों में की जायेगी पोस्टिंग बोधगया : मगध विश्वविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्यों की पोस्टिंग से पहले बुधवार को उनका साक्षात्कार लिया गया. प्रतिकुलपति प्रो केएन पासवान व वरीय डीन सह कुलाधिपति के नॉमनी प्रो नीलिमा सिन्हा ने प्राचार्यों का साक्षात्कार लिया. प्रतिकुलपति कार्यालय में आयोजित इंटरव्यू में शैलेश कुमार, राजीव रंजन, […]

अगले दो दिनों में कॉलेजों में की जायेगी पोस्टिंग
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्यों की पोस्टिंग से पहले बुधवार को उनका साक्षात्कार लिया गया. प्रतिकुलपति प्रो केएन पासवान व वरीय डीन सह कुलाधिपति के नॉमनी प्रो नीलिमा सिन्हा ने प्राचार्यों का साक्षात्कार लिया. प्रतिकुलपति कार्यालय में आयोजित इंटरव्यू में शैलेश कुमार, राजीव रंजन, जावेद अशरफ, अरुण कुमार सहित कुल 11 नवनियुक्त प्राचार्य शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों में सभी प्राचार्यों की विभिन्न कॉलेजों में पोस्टिंग कर दी जायेगी. हालांकि, सिंडिकेट की बैठक में इसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही प्राचार्यों को संबंधित काॅलेजों में पोस्टिंग किये जाने की सूचना जारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >