गया : रेल पटरियों की खामियां दूर करने के लिए आधुनिक मशीन से जांच शुरू

गया : रेल पटरियों की जांच आधुनिक मशीन से शुरू कर दी गयी है. यह मशीन मुगलसराय मुख्यालय से भेजी गयी है. अब रेल पटरियों में जहां-तहां खराबी मिली, तो मशीन द्वारा तुरंत पता चल जायेगा और समय सीमा के अंदर उसे ठीक कर दिया जायेगा. इस मशीन से गया रेलवे स्टेशन की कई रेललाइनों […]

गया : रेल पटरियों की जांच आधुनिक मशीन से शुरू कर दी गयी है. यह मशीन मुगलसराय मुख्यालय से भेजी गयी है. अब रेल पटरियों में जहां-तहां खराबी मिली, तो मशीन द्वारा तुरंत पता चल जायेगा और समय सीमा के अंदर उसे ठीक कर दिया जायेगा. इस मशीन से गया रेलवे स्टेशन की कई रेललाइनों की जांच की गयी.

उक्त मशीन से गया-पटना रेलखंड, गया-हावड़ा रेलखंड, गया-किऊल रेलखंड, गया-जमालपुर रेलखंड व गया-धनबाद रेलखंड सहित अन्य रेललाइनों की जांच की गयी. जांच के दौरान जहां-तहां पटरियों की मरम्मती भी की गयी. मशीन से जांच के दौरान इंजीनियरिंग विभाग की टीम भी मौजूद रहती है.

ताकि, पटरियों में आयी तकनीकी खराबियों को जल्द से जल्द दूर करें. कई जगहों पर पटरियों के किनारे-किनारे खुले पैंटो क्लिपों को भी लगाया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक मशीन दिन में दो बार चलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे से सात बजे तक व 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रेल लाइन पर मशीन चलायी जायेगी. तकनीकी खराबी मिलने के बाद मेगा ब्लॉक लेकर पटरियों को मरम्मती की जायेगी.

इन जगहों पर सबसे ज्यादा चलायी जायेगी मशीन : रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वाशिंग पीट, यार्ड व हॉल्टों के पास सबसे ज्यादा मशीन का उपयोग किया जायेगा. इन जगहों पर ट्रेनों की मरम्मत भी की जाती है. उन्होंने कहा कि गया-पटना रेलखंड, गया-धनबाद रेलखंंड व गया-किऊल रेलखंड पर सबसे ज्यादा मशीन चलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि मशीन चलाने के दौरान इंजीनियरिंग विभाग की टीम व एक अधिकारी मौजूद रहेंगे.
रेल पटरी टूटने की घटनाओं पर लगेगा अंकुश : लगातार अाधुनिक मशीन चलने के बाद रेल पटरी टूटने की घटनाओं पर अंकुश लग पायेगा. आये दिन रेल पटरी में दरार व टूटने की खबर मिल रही है. रेल पटरी में दरार व टूटने के कारण रेल परिचालन बाधित हो जाता है. इस कारण रेलयात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेल यात्रियों का सफर मंगलमय हो इसके लिए लगातार रेल पटरियों पर निरीक्षण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >