गया : हाजी हकीम महमूद एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले शहर के नगमतिया रोड स्थित अल मदद स्कूल में ‘उर्दू साहित्य में दलितों के योगदान’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार मदरसा बोर्ड पटना के अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी ने किया. इस मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने शोध पत्र पढ़े.
कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, नयी दिल्ली के प्रयोजन से आयोजित इस सेमिनार में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभानेवाले लोगों को सम्मानित किया गया.
फिल्म पटकथा लेखन व साहित्य क्षेत्र में शैवाल को, इकबाल हुसैन व इलियास हुसैन को समाजसेवा के लिए, राजेश कुमार मिक्की, फैसल रहमानी, गोपाल प्रसाद सिन्हा, राकेश कुमार व फैजान अजीजी को पत्रकारिता में, डॉ नुजहत परवीन व एमए करीमी को लेखन में व मीम नाजिश, सादिक हुसैन व डॉ. सीन ऐन मुकित को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अहमद सगीर ने किया. इस मौके पर प्रो जैन रामिश, प्रो. शहाब जफर आजमी, असलम जमशेदपुरी, प्रो. वाहिद नजीर, प्रो.अशरफ, डॉ एहसान उल्लाह दानिश,मासूम अजीज काजमी, डॉ नुजहत परवीन, डॉ. अहमद कफील, बदनाम नजर, डॉ. सीन ऐन मुकीत आदि मौजूद थे.
