गया : नवादा के रहनेवाले एटीएम चाेर गिरोह के दो सदस्य जंक्शन से गिरफ्तार

गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआइ एटीएम से फर्जी निकासी कर रहे दो युवकों कोआरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक एटीएम चाेर गिरोह के सदस्य है. गिरफ्तार युवक के पास से 26 हजार रुपये, तीन मोबाइल व विभिन्न बैंकों के चार एटीएम बरामद किये गये है. दोनों युवकों […]

गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआइ एटीएम से फर्जी निकासी कर रहे दो युवकों कोआरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवक एटीएम चाेर गिरोह के सदस्य है. गिरफ्तार युवक के पास से 26 हजार रुपये, तीन मोबाइल व विभिन्न बैंकों के चार एटीएम बरामद किये गये है. दोनों युवकों की पहचान नवादा जिले के दरियापुर गांव के रहनेवाले प्रीतम कुमार व मोहित कुमार के रूप में पहचान की गयी है.

रेल डीएसपी सुनील कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में रेलवे स्टेशन की इस एटीएम से फर्जी निकासी की शिकायतें मिल रही थीं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से एक टीम गठित की. यह टीम एटीएम के अासपास निगरानी कर कर रही थी.

गुरुवार की देर रात फर्जी निकासी कर रहे दोनों युवकों को दबोच लिया गया. रेल डीएसपी ने बताया कि पूर्व में किये गये अनुसंधान में दौरान पता चला कि अपराधियों द्वारा विशेष कर रात में फर्जी निकासी की जाती है. इसी के अाधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दोनों युवकों को एटीएम, मोबाइल सहित पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया.

इधर, रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने दोनों युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी व रेल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

26 दिसंबर को पहला सदस्य हुआ था गिरफ्तार : गया रेलवे स्टेशन स्थित पोर्टिको के पास एसबीआइ एटीएम से फर्जी निकासी करते हुए अारपीएफ व जीआरपी के जवानों ने एक युवक को गिरफ्तार था. गिरफ्तार युवक की पहचान खिजरसराय थाना क्षेत्र के मखसूदपुर गांव के रहनेवाला चंद्रपानी उर्फ बंटी के रूप में की गयी था. वहीं युवक खिजरसराय प्रखंड के मखसूदपुर गांव के रहनेवाला उमाशंकर सिंह मौके पर फरार हो गया था.
29 जनवरी को हुई थी दूसरी गिरफ्तारी : गया रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआइ की एटीएम से फर्जी निकासी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के रूपो थाना क्षेत्र के सिंघना गांव के विपिन कुमार का बेटा पिंकू कुमार को गिरफ्तार किया था.
शिवशंकर सिंह को पकड़ने के लिए कई बार की गयी छापेमारी : रेल पुलिस की टीम ने खिजरसराय प्रखंड के मखसूदपुर व महाराज बिगहा में एटीएम चोर गिरोह को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी. छापेमारी का नेतृत्व रेल डीएसपी सुनील कुमार, रेल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने थी.
छापेमारी के दौरान रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने महाराज बिगहा व मखसूदपुर गांव में पहुंच कर उमाशंकर सिंह के घर में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान उमाशंकर सिंह के पुत्र शिव शंकर सिंह घर से फरार मिले. शिवशंकर सिंह आज भी पुलिस के चंगुल से फरार चल रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >