गया : वजीरगंज में भीड़ ने घर में घुसे चोर को पीट-पीट कर मार डाला

गया : वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में चोरी करने घुसे एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस […]

गया : वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में चोरी करने घुसे एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने में भी लाया, लेकिन लोगों के विरोध करने पर बाद में दोनों को छोड़ दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में करीब आधा दर्जन चोर चोरी करने के लिए घुस थे. इस दौरान घर के लोग जाग गये और हल्ला करने लगे. हल्ला सुन कर गांव के लोग जुट गये और एक चोर को पकड़ लिया. लोगों ने पकड़ में आये चोर की जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वजीरगंज थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव के साथ गांव के दो लोगों को भी थाने ले आया. दो लोगों को थाने ले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने गया-राजगीर रोड में खिरियावां के पास सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. करीब एक घंटा तक रोड जाम रहा. पुलिस हिरासत में लिये दोनों लोगों को छोड़ने के बाद जाम हटाया गया.
मृतक के फोटो आस-पास के थानों में भेजे गये
वजीरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मुरमुर ने बताया कि खिरियावां गांव से दो लोगों को घटना के बारे में जानकारी के लिए थाने लाया गया था, जिन्हें छोड़ दिया गया है. इधर, वजीरगंज डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पिटाई से चोर की हुई मौत के मामले में चौकीदार के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है. मृतक की पहचान के लिए आस-पास के थानों में उसके फोटो भेजे गये हैं. फिलहाल मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >