गया में उग्र भीड़ ने चोर को पीट कर मार डाला

वजीरगंज के खिरियावां गांव की घटना हिरासत में लिये दो लोगों को ग्रामीणों ने छुड़ाया वजीरगंज (गया) : वजीरगंज थाने के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में चोरी करने घुसे एक चोर को पकड़ कर उग्र भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की […]

वजीरगंज के खिरियावां गांव की घटना

हिरासत में लिये दो लोगों को ग्रामीणों ने छुड़ाया

वजीरगंज (गया) : वजीरगंज थाने के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में चोरी करने घुसे एक चोर को पकड़ कर उग्र भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने में भी लाया, लेकिन लोगों के विरोध के कारण दोनों को छोड़ना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात उमेश राम के घर में करीब आधा दर्जन चोर चोरी करने के लिए घुस थे. इस दौरान घर के लोग जाग गये और हल्ला करने लगे. हल्ला सुन कर गांव के लोग जुट गये और एक चोर को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

चौकीदार के बयान पर दर्ज हुआ मामला

वजीरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मुरमुर ने बताया कि खिरियावां गांव से दो लोगों को घटना के बारे में जानकारी के लिए थाने लाया गया था, जिन्हें छोड़ दिया गया है. इधर, वजीरगंज डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पिटाई से चोर की हुई मौत के मामले में चौकीदार के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है. मृतक की पहचान के लिए आस-पास के थानों में उसके फोटो भेजे गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >