बोधगया : जश्न -ए-बचपन में शामिल होकर कई स्कूलों के बच्चों ने बिखेरा जलवा

बोधगया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को तक्षशिला स्कूल में आयोजित जश्न-ए-बचपन कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. इंटर स्कूल प्रतियोगिता में डीपीएस, नाजरेथ, डीएवी मेडिकल,रोटरी, हॉरिजन,जयहिंद, तक्षशिला , शारदा, ज्ञानदीप, ब्रिटिश, सूर्याभारती, लोयला, सेंट्रल स्कूल, मार्बल, हंसराज, मानव भारती, ज्ञान भारती, विद्या ज्योति, एसटीएमजी, जीबीआरसी, नेशनल हेराल्ड, सुभाष […]

बोधगया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को तक्षशिला स्कूल में आयोजित जश्न-ए-बचपन कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. इंटर स्कूल प्रतियोगिता में डीपीएस, नाजरेथ, डीएवी मेडिकल,रोटरी, हॉरिजन,जयहिंद, तक्षशिला , शारदा, ज्ञानदीप, ब्रिटिश, सूर्याभारती, लोयला, सेंट्रल स्कूल, मार्बल, हंसराज, मानव भारती, ज्ञान भारती, विद्या ज्योति, एसटीएमजी, जीबीआरसी, नेशनल हेराल्ड, सुभाष इंटरनेशनल, जीवन विकास विद्यापीठ, अमर ज्योति, एलिगेंट , राजहंस आदि स्कूलों के बच्चे शामिल हुए.

प्रतियोगिता के तहत कोलाज, एकल नृत्य, एकल गायन, चित्रकारी, क्राफ्ट फैंसी ड्रेस, क्विज, फोटोग्राफी, रंगोली, नाटक, अभिनय, इंस्ट्रुमेंटल, कहानी व कविता लेखन के साथ ही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन तक्षशिला के प्राचार्य नीरज गुप्ता व विभिन्न स्कूलों के बच्चों के मौजूद अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अभिभावकों को मुग्ध कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >