विश्व शांति की कामना के साथ काग्यू मोनलम चेन्मो संपन्न

बोधगया : विश्व शांति की कामना के साथ तेरगर मोनास्टरी के काग्युपा पवेलियन में आयोजित 36वां काग्यू मोनलम चेन्मो सोमवार को संपन्न हो गया. बीते 14 जनवरी को यहां पूजा शुरू की गयी थी व सोमवार की शाम को मारमे मोनलम के साथ पूजा का समापन हुआ. मारमे मोनलम में बौद्ध लामा व भिक्षुणियों ने […]

बोधगया : विश्व शांति की कामना के साथ तेरगर मोनास्टरी के काग्युपा पवेलियन में आयोजित 36वां काग्यू मोनलम चेन्मो सोमवार को संपन्न हो गया. बीते 14 जनवरी को यहां पूजा शुरू की गयी थी व सोमवार की शाम को मारमे मोनलम के साथ पूजा का समापन हुआ. मारमे मोनलम में बौद्ध लामा व भिक्षुणियों ने पारंपरिक नृत्य कर देवी-देवताओं को प्रसन्न करने की कोशिश की.
साथ ही, तिब्बत के महान संत मिलेरेपा की याद में मारमे मोनलम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी भिक्षु व भिक्षुणियों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की व मानव कल्याण के लिए अहिंसा व करुणा का अलख जगाने का संकल्प लिया. मारमे मोनलम के अवसर पर मगध आयुक्त टीएन बिंधेश्वरी भी शामिल हुईं और कैंडल जला कर लामाओं के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.
तेरगर मोनास्टरी के प्रभारी लामा कुंगा सोटोप ने बताया कि पूजा में काग्यू पंथ के विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षु-भिक्षुणियों के साथ ही विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हुए. समापन के अवसर पर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी व धार्मिक ग्रंथों के साथ मंदिर की परिक्रमा की गयी. काग्यू मोनलम चेन्मो के समापन के साथ ही बोधगया में अब चहल-पहल में कमी आने लगी है व पूजा में शामिल हो रहे विदेशी श्रद्धालु व भिक्षु वापस लौटने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >