बोधगया : विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना शुरू

बोधगया : विश्व शांति की कामना के साथ सोमवार से तेरगर मोनास्टरी में 36वीं काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा शुरू हुई. हालांकि, काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे पूजा में शामिल नहीं हो पाये. सुजाता बाइपास रोड स्थित काग्युपा पवेलियन में आयोजित पूजा समारोह का काग्यू पंथ के विभिन्न बौद्ध मठों के […]

बोधगया : विश्व शांति की कामना के साथ सोमवार से तेरगर मोनास्टरी में 36वीं काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा शुरू हुई. हालांकि, काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे पूजा में शामिल नहीं हो पाये.

सुजाता बाइपास रोड स्थित काग्युपा पवेलियन में आयोजित पूजा समारोह का काग्यू पंथ के विभिन्न बौद्ध मठों के रिनपोचे व वरीय लामा नेतृत्व कर रहे हैं व इसमें काग्यू पंथ के विभिन्न प्रदेशों में स्थित बौद्ध मठों के करीब तीन हजार से ज्यादा लामा शामिल हो रहे हैं. 17वें करमापा के नहीं होने के कारण अनुयायियों की संख्या कम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >