अब तक नहीं मिला बिल

गया : एक जून से गया, मानपुर व बोधगया क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी संभालने के बाद इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) 22 जून तक मई माह का बिजली बिल ज्यादातर उपभोक्ता तक नहीं पहुंचा पायी है. ऐसे में उपभोक्ताओं को आशंका हो रही है कि अगर दो माह का बिल एक साथ […]

गया : एक जून से गया, मानपुर व बोधगया क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी संभालने के बाद इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) 22 जून तक मई माह का बिजली बिल ज्यादातर उपभोक्ता तक नहीं पहुंचा पायी है. ऐसे में उपभोक्ताओं को आशंका हो रही है कि अगर दो माह का बिल एक साथ आया, तो सरचार्ज भी जोड़ दिया जायेगा.

शहीद रोड के मुन्ना सरकार, मानपुर के उदय शंकर प्रसाद, नैली के अनिल कुमार सिंह, लखीबाग के उमदा देवी व सुरेंद्र शर्मा, बड़की डेल्हा के अजय कुमार सिंह व कुंवर सिंह ने बताया कि निजी कंपनी ने अब तक बिजली बिल नहीं भेजा है. हर माह 10 से 12 तारीख तक बिल आ जाता था. अगर मई व जून का बिजली बिजली एक साथ आया, तो सरचार्ज भी जोड़ दिया जायेगा. यह उचित नहीं है. कंपनी को समय से बिजली बिल भेजना चाहिए. आइपीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि मई में मीटर रीडिंग का काम बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया था.

विभाग की ओर से कंपनी को देर से डाटा उपलब्ध कराया गया, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजने में देरी हो रही है. गुरुवार से बिल भेजने का काम शुरू कर दिया गया है. अब तक बैंकों, रेलवे, मेडिकल कॉलेज व मोबाइल टॉवरों समेत सभी एचटी व एलटी उपभोक्ताओं को बिल भेजा जा चुका है. सोमवार से घरेलू उपभोक्ताओं को बिल भेजा जायेगा. बिल भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जून माह की मीटर रीडिंग लेने का काम शुरू हो चुका है. अगले माह से बिल भेजने में देरी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >