एरिया मैनेजर ने किया जंकशन का निरीक्षण

गया: जंकशन पर स्थित एरिया मैनेजर कार्यालय में शुक्रवार को सर्विस इंप्रुवमेंट ग्रुप (एसआइजी) की एक बैठक हुई. इस दौरान एरिया मैनेजर आरएन मुखर्जी ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर संबंधित अधिकारियों के बीच चर्चा की. बैठक के बाद यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एरिया मैनेजर द्वारा […]

गया: जंकशन पर स्थित एरिया मैनेजर कार्यालय में शुक्रवार को सर्विस इंप्रुवमेंट ग्रुप (एसआइजी) की एक बैठक हुई. इस दौरान एरिया मैनेजर आरएन मुखर्जी ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर संबंधित अधिकारियों के बीच चर्चा की.

बैठक के बाद यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एरिया मैनेजर द्वारा गया जंकशन का निरीक्षण किया गया. इस दौरान श्री मुखर्जी ने संबंधित अधिकारियों को जंकशन के बाहरी परिसर, सभी प्लेटफॉर्मो पर साफ -सफाई, पानी व बिजली को ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद, सीएसजी लाल बाबू, कैरेज एंड बैगन सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके डे एसएम-टू वीएन प्रसाद, सीएचआइ अविनाश कुमार समेत बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >