सामान की खरीद में लाखों का गबन !

गया: पुलिस लाइंस कार्यालय में सामान की खरीदारी में लाखों रुपये की हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रबोध नामक एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया. पुलिस की टीम सिपाही प्रबोध से शहर स्थित एक थाने में गोपनीय तरीके से […]

गया: पुलिस लाइंस कार्यालय में सामान की खरीदारी में लाखों रुपये की हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रबोध नामक एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया.

पुलिस की टीम सिपाही प्रबोध से शहर स्थित एक थाने में गोपनीय तरीके से रख कर पूछताछ कर रही है. प्रबोध को हिरासत में लिये जाने पर पुलिस लाइंस में हड़कंप मच गया.

वहीं, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मामले की वास्तविकता जानने के लिए पूरे दिन एसएसपी कार्यालय व पुलिस लाइंस का चक्कर काटते देखे गये. लेकिन, देर शाम तक किसी को पता नहीं चला कि अचानक प्रबोध कहां चला गया. हालांकि, प्रबोध को हिरासत में लिये जाने की बात पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. वरीय अधिकारी भी प्रबोध पर लगे आरोपों की वास्तविकता लगाने में जुटे हैं. उनकी योजना है कि प्रबोध के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने पर कारगर कार्रवाई की जाये.

पुलिस मुख्यालय में की गयी शिकायत : सूत्रों के अनुसार, पुलिस लाइंस कार्यालय से थानों व पुलिस कार्यालयों में सामान की आपूर्ति करने के लिए पटना की एक कंपनी को जिम्मेवारी दी गयी है. यह कंपनी पूरे प्रदेश में सामान की आपूर्ति करती है. लेकिन, कुछ माह पहले कंपनी के अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा कि गया स्थित पुलिस ऑफिस से जिस बकाया रुपये का भुगतान लेना है, उसका पेमेंट काफी पहले हो चुका है. लेकिन, रुपयों का भुगतान किसी दूसरी कंपनी को किया गया है. इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय स्थित वरीय अधिकारियों से की गयी. इसके बाद गया के वरीय अधिकारियों ने प्रबोध को हिरासत में लेने का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >