दलाई लामा का बोधगया में स्वागत

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा रविवार की सुबह चार्टर विमान से गया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां सभी का अभिवादन स्वीकार किया. दलाई लामा काे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाेधगया स्थित तिब्बत मोनेस्टरी ले जाया गया. साेमवार की सुबह वह महाबाेधि मंदिर जायेंगे, जहां भगवान बुद्ध काे नमन कर पूजा-पाठ करेंगे. इसके बाद बोधिवृक्ष के नीचे […]

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा रविवार की सुबह चार्टर विमान से गया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां सभी का अभिवादन स्वीकार किया. दलाई लामा काे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाेधगया स्थित तिब्बत मोनेस्टरी ले जाया गया. साेमवार की सुबह वह महाबाेधि मंदिर जायेंगे, जहां भगवान बुद्ध काे नमन कर पूजा-पाठ करेंगे. इसके बाद बोधिवृक्ष के नीचे वज्रासन के निकट ध्यान लगायेंगे. दलाई लामा बाेधगया प्रवास के दौरान कालचक्र पूजा के दौरान चैंटिंग करेंगे और ध्यान भी लगायेंगे.
इससे पहले हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी व स्वागत प्रमंडलीय आयुक्त टीएन बिंदेश्वरी, डीआईजी विनय कुमार, डीएम अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, विमानपत्तन निदेशक दिलीप कुमार, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे ने किया. दलाई लामा ने सभी को खादा भेंट कर आशीर्वाद दिया. मौके पर वरीय उपसमाहर्ता इश्तियाक अजमल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >