बांकेबाजार में नक्सलियों ने फूंकी जेसीबी

बांकेबाजार (गया) : बांकेबाजार थाना क्षेत्र की बरहेता पंचायत का टोला बरहेता मंगलवार सुबह नौ बजे नक्सलियों की गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. नक्सलियों ने लेवी नहीं मिलने पर पंचायत सरकार भवन निर्माण में जुटी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में एक बार फिर से लोगों […]

बांकेबाजार (गया) : बांकेबाजार थाना क्षेत्र की बरहेता पंचायत का टोला बरहेता मंगलवार सुबह नौ बजे नक्सलियों की गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. नक्सलियों ने लेवी नहीं मिलने पर पंचायत सरकार भवन निर्माण में जुटी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में एक बार फिर से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. वारदात के पीछे नक्सली संगठन टीपीसी के हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, नक्सली बरहेता गढ़ पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण में जुटी जेसीबी (अर्थमूवर मशीन) पर तेल छिड़क कर आग लगाने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए देल्हो जंगल की ओर निकल गये. घटना के संबंध में मनियार गांव के रहनेवाले जेसीबी चालक राजू कुमार ने बताया कि वह सुबह में जेसीबी से भवन बनाये जाने वाले स्थान पर काम कर रहा था.
इस दौरान बाइक से दो हथियारबंद नक्सली आये और गाली-गलौज कर मजदूरों को भागने को कहा. इसके बाद जेसीबी मशीन के पास आकर उसे डंडे से मारा-पीटा और मशीन से नीचे उतारा दिया. इसके बाद मशीन के तेल पाइप को खींच दिया और उसका तेल निकाल कर मशीन पर छिड़क माचिस से आग लगा दी. इसके बाद दोनों नक्सली हवा में करीब पांच राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले.
नक्सली घटनास्थल से भागने के दौरान बिजली विभाग के स्थानीय कार्यालय में काम करनेवाले मिस्त्री को फोन कर आधे घंटे तक बिजली सप्लाइ बंद करने की चेतावनी दी. लोगों का कहना है कि बिजली कर्मी को धमकाने के पीछे नक्सलियों की मंशा यही रही होगी कि घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मोटर चला कर आग पर काबू न पा सकें. इस घटना के बाद आस-पास के गांवों के लोगों में दहशत है.
दशहरा के दौरान मांगी थी लेवी
निर्माण काम में लगे मुंशी विनोद यादव ने बताया कि बीते दिनों दशहरा के दौरान दो युवकों ने खुद को धीरु यादव का आदमी बताते हुए लेवी की मांग की थी. इसके बाद सोमवार की शाम निर्माणस्थल पर काम कर रहे राजमिस्त्री पांचू यादव को नक्सली ने मोबाइल नंबर दकर बात करने को कहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. हालांकि नक्सलियों द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर को पुलिस को दे दिया गया था. इसके बाद मंगलवार की सुबह नौ बजे नक्सलियों ने जेसीबी को आग के हवाले कर दिया गया.
जांच कर दर्ज की जायेगी नामजद प्राथमिकी : एसपी
इस संबंध में सिटी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि नक्सली वारदात में टीपीसी के लिए पूर्व में काम करनेवाले धीरु यादव का नाम सामने आ रहा है. इस संबंध में जांच कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, बांकेबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अब तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर लिया जायेगा.
  • बरहेता पंचायत के टोले बरहेता गढ़ में दिया घटना को अंजाम
  • कई राउंड की फायरिंग
  • वारदात के पीछे नक्सली संगठन टीपीसी का नाम आ रहा सामने
  • पंचायत सरकार भवन के निर्माण में जुटी थी जेसीबी
  • ट्रेन से 50 नरकंकाल बरामद एक तस्कर हुआ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >