टनकुप्पा में आहर में डूबने से दो भाइयों की मौत

टनकुप्पा (गया) : टनकुप्पा प्रखंड के बैहरा गांव में गुरुवार की दोपहर दो सहोदर भाइयों की मौत आहर में डूबने से हो गयी. दोनों मृतक भाइयों की पहचान अशोक यादव के पुत्र 12 वर्षीय दीपू कुमार व आठ वर्षीय सनोज कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में बताया गया कि दोनों भाई नहाने […]

टनकुप्पा (गया) : टनकुप्पा प्रखंड के बैहरा गांव में गुरुवार की दोपहर दो सहोदर भाइयों की मौत आहर में डूबने से हो गयी. दोनों मृतक भाइयों की पहचान अशोक यादव के पुत्र 12 वर्षीय दीपू कुमार व आठ वर्षीय सनोज कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में बताया गया कि दोनों भाई नहाने के लिए गांव स्थित बड़की आहर गये थे. नहाने के क्रम में दीपू गहरे पानी में डूबने लगा.

बड़े भाई को डूबता देख छोटा भाई सनोज उसे बचाने गया. भाई को बचाने में सनोज भी गहरे पानी में डूब गया व दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पाते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो गयी थी. दोनों बेटों के मौत से उनके परिजनों में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >