गया जिले को मिला सम्मान

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सात योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिये नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में गया जिला को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया. विज्ञान भवन के अधिवेशन हॉल में डीएम श्री सिंह को केंद्रीय मंत्री (ग्रामीण विकास विभाग) नरेंद्र […]

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सात योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिये नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में गया जिला को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया.
विज्ञान भवन के अधिवेशन हॉल में डीएम श्री सिंह को केंद्रीय मंत्री (ग्रामीण विकास विभाग) नरेंद्र सिंह तोमर ने स्मृति चिह्न व केंद्रीय राज्यमंत्री (ग्रामीण विकास मंत्रालय) रामकृपाल यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अमरजीत सिन्हा उपस्थित थे. यह सम्मान विस्तारित ग्राम स्वराज स्वराज योजना के अंतर्गत गया जिला के चयनित 1342 गांवों में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत एवं उससे भी अधिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >