गया : इस वर्ष 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित पूर्वाभ्यास परेड में डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने भाग लिया. पूर्वाभ्यास में वरीय पुलिस अधीक्षक व जवानों की विभिन्न टुकड़ियों में सैप, बीएमपी, डीएपी, ओआर, (ग्रामीण) गृह रक्षक, लड़कियों व लड़कों का स्काउट जूनियर विंग, लड़कों व लड़कियों का एनसीसी सीनियर विंग, अग्निशामक दस्ता व क्रेन मेमोरियल स्कूल का बैंड ने भाग लिया.
स्टेडियम में उभरे गड्डों काे भरवाने की हिदायत : डीएम ने साफ-सफाई व मैदान में जगह-जगह गड्ढों में पानी को देख कर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी गड्ढों को मंगलवार तक भरवाना सुनिश्चित करें. गांधी मैदान स्टेडियम में स्थित स्टेज को पूर्व से और आकर्षक बनाने के लिए सामान्य शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया.
डीएम ने 15 अगस्त को होनेवाले परेड की तैयारी को देख कर खुशी व्यक्त की साथ ही और अच्छा करने का सुझाव दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी, ओएसडी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एसडीसी पारूल प्रिया सहित तमाम पदाधिकारी माैजूद थे.
