15 अगस्त तक मिल कर बनायेंगे स्वच्छ बिहार

गया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘मिल कर बनायेंगे स्वच्छ बिहार कार्यक्रम’ के तहत जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला-सह-शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंड अंतर्गत एक-एक पंचायत को गोद लेकर मॉडल ग्राम […]

गया : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘मिल कर बनायेंगे स्वच्छ बिहार कार्यक्रम’ के तहत जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला-सह-शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंड अंतर्गत एक-एक पंचायत को गोद लेकर मॉडल ग्राम पंचायत बनाने व पंचायत को 15 अगस्त तक ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ओडीएफ) कराने के मसले पर विस्तृत चर्चा की गयी.
चर्चा के दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने गोद ली गयी पंचायतों में साप्ताहिक दो बार व वार्ड सदस्यों के साथ बैठ कर ‘खुले में शौच से मुक्त’ (ओडीएफ) करने के लिए कार्ययोजना व रणनीति पर विमर्श करने का निर्देश दिया गया.
जिलास्तरीय स्वच्छता जागरूकता रैली आज हर सोमवार को उनके द्वारा प्रगति की समीक्षा करने की बात कही गयी. डीडीसी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए गंभीरता पूर्वक गतिविधियों काे आयोजित करने का निर्देश दिया गया. निदेशक सह सदस्य सचिव जिला जल व स्वच्छता समिति द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को गोद लेने के लिए आवंटित पंचायतों की जानकारी दी गयी.
इसके द्वारा कार्यक्रम के तहत 24 जुलाई को आयोजित होनेवाली जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकता रैली की जानकारी भी दी गयी. डीएम ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिला कर बैठक समाप्त कराया. इस माैके पर जिला स्वच्छ भारत के जिला समन्वयक, प्रेरक जिला सलाहकार व जिला सलाहकार (यूनिसेफ) सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >