नूर कंपाउंड मुहल्ले में मारपीट कर पत्नी को किया घायल

गया : शहर के नूर कंपाउंड मुहल्ले के रहनेवाले सेराज आलम ने अपनी पत्नी शादिया परवीन को मारपीट कर घायल कर दिया. शादिया परवीन ने बताया कि पिछले फरवरी में ही उसकी शादी सेराज आलम से हुई है. शादी के कुछ दिन बाद से ही पति हर वक्त मारपीट करता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार […]

गया : शहर के नूर कंपाउंड मुहल्ले के रहनेवाले सेराज आलम ने अपनी पत्नी शादिया परवीन को मारपीट कर घायल कर दिया. शादिया परवीन ने बताया कि पिछले फरवरी में ही उसकी शादी सेराज आलम से हुई है. शादी के कुछ दिन बाद से ही पति हर वक्त मारपीट करता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को उसका पति उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का जोर दे रहा था.
जब वह मायके से पैसे मांगने से मना कर दी, तो उसका ससुर दीदार बख्त व पति दोनों ने ही मारपीट कर उसे घायल कर दिया. मारपीट की सूचना मायके में उसने पिता साजिद हुसैन को दी, तो वे वहां पहुंच कर थाने लाये. सिविल लाइंस थाने से महिला को इलाज के लिए जेपीएन अस्पताल भेज दिया गया. यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इस संबंध में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरि ओझा ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >