बोधगया बम ब्लास्ट के पांच वर्ष पूरे होने पर भिक्षुओं ने की शांति प्रार्थना

बोधगया : बुद्ध की ज्ञानस्थली शांति की भूमि बोधगया में पिछले सात जुलाई 2013 को महाबोधि मंदिर सहित अन्य स्थानों पर हुए बम ब्लास्ट के पांच साल गुजरने के मौके पर शनिवार को बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की प्रार्थना की. माया सरोवर के पास स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के सभागार में प्रार्थना सभा का […]

बोधगया : बुद्ध की ज्ञानस्थली शांति की भूमि बोधगया में पिछले सात जुलाई 2013 को महाबोधि मंदिर सहित अन्य स्थानों पर हुए बम ब्लास्ट के पांच साल गुजरने के मौके पर शनिवार को बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की प्रार्थना की. माया सरोवर के पास स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के सभागार में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
इसमें तख्तियों के माध्यम से कहा गया कि बुद्ध की भूमि को शांत रहने दिया जाये व फिर से आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने की दिशा में ठोस कदम उठाये जायें. भिक्षुओं ने विश्व शांति की कामना कर बोधगया को सुरक्षित करने की प्रशासन से अपील की. प्रार्थना सभा का नेतृत्व भिक्खु प्रियपाल ने किया. इसमें भंते ससोनोपाल , भंते पुण्य नंदा सहित अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >