पैसों के अभाव में खरखुरा मेन रोड के नाले की नहीं हुई सफाई

गया : बरसात से पहले नालों की सफाई किये जाने के नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खुलने लगी है. खरखुरा मेन रोड के नाला की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है. लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करायी गयी […]

गया : बरसात से पहले नालों की सफाई किये जाने के नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खुलने लगी है. खरखुरा मेन रोड के नाला की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है. लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करायी गयी है. अब स्थिति यह है कि नाला पूरी तौर से जाम हो गया है और गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है. इतना ही नहीं पहले का बना मेन नाला ऊंचा व बाद में बनाया गया नाला नीचा पर होने के कारण सही से पानी नहीं निकल पाता है.

लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से की गयी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इधर इस संबंध में वार्ड पर्यवेक्षक डब्लू कुमार ने बताया कि नगर निगम के आदेश पर पहले फेज में कई नालों की सफाई की गयी है. इसका पेमेंट अब तक लटका हुआ है. इसके कारण ही दूसरे जगहों पर नालों की सफाई नहीं की जा सकी है. वार्ड बड़ा होने व निगम से एक टेंपो मिलने के कारण सिल्ट का उठाव भी ढंग से नहीं किया जा सका है. इसके लिए निगम के अधिकारी को सूचित कर दिया गया है.

क्या कहती हैं पार्षद
वार्ड बड़ा है, बरसात से पहले निगम के अधिकारियों में ही नालों की सफाई को लेकर खींचतान चलती रही. बरसात शुरू होने के कुछ दिन पहले ही सफाई का आदेश निकाला गया है. लगभग सभी बड़े नालों की सफाई करा दी गयी है. खरखुरा मेन रोड के नाले की सफाई पैसा के अभाव में रुक गया है. पिछला पैसा मिलते ही नाले की सफाई करा दी जायेगी. ऐसे भी यहां कचरा व सिल्ट उठाने के लिए संसाधन भी ढंग से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >