फोन झपट कर भाग रहे युवक को यात्रियों ने पीटा

गया : गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक रेल यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक चोर गिरोह के दो सदस्य उनका मोबाइल झपट कर भागने लगे. उक्त यात्री ने प्लेटफॉर्म पर हल्ला करना शुरू किया.हल्ला सुन कर अन्य रेल यात्रियों ने चोर को पीछा कर प्लेटफॉर्म नंबर चार के […]

गया : गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक रेल यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक चोर गिरोह के दो सदस्य उनका मोबाइल झपट कर भागने लगे. उक्त यात्री ने प्लेटफॉर्म पर हल्ला करना शुरू किया.हल्ला सुन कर अन्य रेल यात्रियों ने चोर को पीछा कर प्लेटफॉर्म नंबर चार के अंतिम छोर पर पकड़ लिया.
यात्रियों ने दोनों चोरों की जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद रेल थाना को सौंप दिया.इस संबंध में पीड़ित भभुआ के मझियावां गांव के रहनेवाले नंदलाल पाल ने बताया कि वह गया जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते हुएमोबाइल से अपने परिवार से बात कर रहे थे कि इसी दौरान दो युवकउनका मोबाइल झपट कर भागने लगे. उन्होंने रेल थाना में दोनों चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गिरफ्तार युवकों की पहचान नवादा जिला के कौवाकोल गांव के रहनेवाले सुभाष कुमार व जहानाबाद के किशनपुर गांव के रहनेवाले विकास कुमार शर्मा के रूप में की गयी है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को रेल यात्रियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. पीड़ित ने दोनों चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया.
राजधानी में चोरी करनेवाला आरोपित गिरफ्तार
गया. 26 जून को भुवनेश्वर राजधानी में चोरी करनेवाले आरोपित को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि 26 जून को भुवनेश्वर राजधानी में चोरी वाले आरोपित को पंचायती अखाड़ा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान पंचायती अखाड़ा के रहनेवाले इरफान खां के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर राजधानी में चोरी का सामान फल्गु नदी के पास से बरामद किया गया था.
ज्ञात हो कि चोर गिरोह के सदस्यों ने 26 जून को सामान चोरी कर फल्गु नदी में दबा दिया था. 29 जून को जब सामान लेने पहुंचे तो पुलिस को देख भागने लगे. इसी दौरान कुछ युवकों की पहचान हुई थी. इसी दौरान पंचायती अखाड़ा से एक युवक को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >