शराबबंदी के बाद अब महिलाओं की शिक्षा-स्वास्थ्य पर काम की जरूरत

डोभी : बिहार में शराबबंदी और उसके कार्यान्वयन व प्रभाव का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय अध्ययन दल ने गुरुवार को सूर्यमंडल स्थित महासागर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ कलस्टर, खरांटी के परिसर में जीविका से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की व शराबबंदी की सफलता को लेकर चर्चा की. साथ ही जीविका […]

डोभी : बिहार में शराबबंदी और उसके कार्यान्वयन व प्रभाव का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ से 11 सदस्यीय अध्ययन दल ने गुरुवार को सूर्यमंडल स्थित महासागर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ कलस्टर, खरांटी के परिसर में जीविका से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की व शराबबंदी की सफलता को लेकर चर्चा की. साथ ही जीविका बहनों के जीविकोपार्जन के संसाधनाें के बारे में जानकारी ली.
जीविका बहनों ने उन्हें बताया कि बिहार की महिलाओं की मांग पर नीतीश सरकार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की. इससे लोगों के घरों में खुशहाली आयी है. साथ ही अपराध पर अंकुश लगा है. शराब की खरीद-बिक्री के धंधे से जुड़े लोग अब मिठाई का कारोबार कर रहे हैं. सामाजिक माहौल में परिवर्तन हुआ तो उनके बच्चे अब स्कूल भी जा रहे हैं. जीविका के माध्यम से कामकाजी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है.
बहुत अच्छा काम कर रही हैं जीविका से जुड़ीं महिलाएं, पर बिहार में गंदगी अब भी बरकरार
पदमश्री से नवाजी गयी समाजसेविका फूलबासन बाई यादव ने जीविका दीदीयों को नारी सशक्तीकरण से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नारी ही समाज में सुधार ला सकती है. उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी बहनें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व रोजगार केे मुद्दों को अपना कर कार्य करें. श्रीमती यादव ने कहा कि बिहार में आने के दाैरान रास्ते में काफी गंदगी मिली. यहां स्वच्छ भारत का सीन नहीं दिखता.
स्वच्छता खुद व समाज काे स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. इससे राज्य में भी संपन्नता आती है. सरकार, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनाें के साथ आमजन काे भी इसके लिए समन्वित प्रयास करने की जरूरत है. वहीं बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दिनेश कश्यप ने बताया कि जीविका की बहनें बहुत अच्छा काम कर रही हैं. समाज में व्याप्त कुरीतियों के कारणों की जड़ में नशा ही था. शराबबंदी के कारण क्राइम की घटनाओं में भी काफी कमी आयी है.
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आनेवाले परिवारों को फ्री में रसोई गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >