मानपुर : मजबूत इच्छा शक्ति व दृढ़ इरादा हो तो मंजिल दूर नहीं होती. अपनी मेहनत व लगन के बल पर मानपुर शहर के पटवाटोली नीमतर मुहल्ला की रहने वाली माला कुमारी 500 में 430 अंक (86 प्रतिशत) प्राप्त इंटर कॉमर्स में सेकेंड टॉपर रही. माला आगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर होटल मैनेजमेंट करना चाहती है. माला के पिता सुशील प्रसाद व माता मंजू देवी पावरलूम कारखाना में मजदूरी करती हैं.
आर्थिक रूप से कमजोर रहने के बाद भी सुशील ने अपने दो बेटाें व बेटी माला को शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. माला गया कॉलेज, गया की छात्रा है. उसने जहानाबाद के प्राइवेट स्कूल मानस शिक्षा निकेतन से सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा दी इसमें उसने 10 सीजीपीए प्राप्त किया था. माला का मानना है कि उसकी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा दो भाईयों सन्नी कुमार व रूपेश कुमार को जाता है.
आइकॉम की तैयारी गया शहर के शंकर इंस्चटीच्युट में की. इसमें कोचिंग के शिक्षकों शंकर पवन का योगदान सराहनीय रहा. माला आगे होटल मैनेजमेंट करने का इरादा रखते हुए मेहनत में लगी है. माला को 500 में 430 अंक प्राप्त हुआ है. यह यानी इंटर कॉमर्स 86 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ. वार्ड पार्षद प्रमीला देवी पटवा व बुनकर नेता गोपाल पटवा ने माला को बधाई दी है.
इंजीनियरिंग है दोनों छात्रों का लक्ष्य
मार्तंड प्रकाश : विज्ञान संकाय में राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले मार्तंड प्रकाश शहर में माड़नपुर के रहने वाले हैं. पिता देवेंद्र पंडित जहानाबाद में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. मार्तंड मगध सुपर 30 में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं. गया काॅलेज के छात्र हैं. इन्होंने कुल 414 अंक प्राप्त किये हैं. उन्होंने बताया कि जेइइ मेन्स में अभी उन्होंने ओबीसी श्रेणी में 2875 अंक प्राप्त किया है. अब जेइइ एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है. वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी करना चाहते हैं.
रिशु राज : बेगूसराय के रहने वाले रिशु राज ने भी विज्ञान संकाय में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. वह बीते दो साल से गया में मगध सुपर 30 में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं. रिशु के नाम एक और रिकाॅर्ड है. उन्होंने जेइइ मेन्स की परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 1113 रैंक हासिल कर राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है. उनके पिता दिनेश प्रसाद साह बेगूसराय में ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह भी जेइइ एडवांस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. रिशु कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं.
