Food Poisoning in Gayaji: (गयाजी से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) बिहार के गयाजी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तिलक समारोह में भोज खाने के बाद करीब 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.पूरा मामला गुरुआ थाना इलाके के धाना विगहा गांव का है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी अनुसार गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में भोजन करना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया. खाना खाने के बाद लगभग 40 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी गई. फूड प्वाइजनिंग की शिकायत सामने आ रही है. जानकारी अनुसार भोजन करने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी. जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.
अस्पताल लेकर पहुंच परिजन और ग्रामीण
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अधिकत्तर मरीजों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ लोग निजी क्लिनिक में भी उपचार करा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल लाया गया तथा सभी का इलाज जारी है. चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है.
तिलक समारोह में भोज के बाद बवाल
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि बीमार लोगों में धाना विगहा गांव की 45 वर्षीय सुनीता देवी, 44 वर्षीय प्रेमनी देवी, 17 वर्षीय रौशन कुमार, 22 वर्षीय आनंद कुमार, 45 वर्षीय रमेश राम, 28 वर्षीय राहुल राज, 30 वर्षीय आकाश कुमार, 25 वर्षीय कुंदन कुमार और 10 वर्षीय अंकुश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं. मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
Also Read: चाकन्द में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 16 लाख के चोरी के बिजली उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार
