Gayaji News: (गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा) शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है. शहर के मगध आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित दिग्गी तालाब गेट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बैनर टांग दिया गया.
मगध आईजी से इस्तीफे की मांग
बैनर पर लिखा था, “मगध के आईजी अपराध रोकने में नाकाम हैं, इस्तीफा दो.” दरअसल, शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आम लोगों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है.
लोगों ने जाहिर की नाराजगी
माना जा रहा है कि इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने यह विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा. बैनर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.
Also Read: डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा का अब यहां होगा संचालन, बिहार सरकारी की घोषणा के बाद आदेश जारी
