बोधगया (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट). Gaya Airport ने विमानन सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (ARFF) स्टेशन को कैटेगरी-8 मानकों के साथ पूरी तरह चालू कर दिया गया है. इस अत्याधुनिक फायर स्टेशन के शुरू होने से गया एयरपोर्ट पर अब बड़े और चौड़ी बॉडी वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन कहीं अधिक सुरक्षित हो गया है.
कैट-8 फायर स्टेशन क्यों है इतना अहम
बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग: कैटेगरी-8 का सीधा मतलब है कि गया एयरपोर्ट अब किसी भी बड़े विमान से जुड़ी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सक्षम है.हाई-टेक फायर टेंडर: आपात स्थिति में सेकंडों का महत्व होता है. इसलिए नए स्टेशन में दुनिया भर में मशहूर रोसेनबॉयर (Rosenbauer) फायर टेंडरों की तैनाती की गई है.
क्विक रिस्पांस: ये आधुनिक वाहन अपनी तेज रफ्तार और भीषण आग पर तुरंत काबू पाने की एडवांस तकनीक के लिए जाने जाते हैं.