बिहार : गया में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, बधार में मिला शव

गया : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि मामला जिले के अतरी के सारसु गांव का है, जहां के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विनोद सिंह की अपराधियों ने पीट-पीट कर […]

गया : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि मामला जिले के अतरी के सारसु गांव का है, जहां के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विनोद सिंह की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत है और स्थानीय कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक विनोद सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और काफी मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे. परिजनों की मानें, तो विनोद सिंह देर शाम अपने घर से मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए निकले थे. बहुत देर रात तक वह घर नहीं लौटे, उसके बाद परिजनों ने खोज बीन शुरू की. उसके बाद पता चला कि विनोद सिंह का शव बधार में पड़ा हुआ है. वहां जाकर परिजनों ने देखा, तो विनोद सिंह का शव खेत में पड़ा हुआ था.

शवकेगले में गमछा लपेटा हुआ था और मुंह से खून बह रहा था. विनोद सिंह के शरीर पर काफी जख्म के निशान थे. देखने से पता चल रहा था कि उनकीहत्या से पहले उन्हें काफी टार्चर किया गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है.

यह भी पढ़ें-
लालू परिवार की सुरक्षा कटौती मामले में नया मोड़, ADG ने किया यह खुलासा, जानें पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >