एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 107 सदस्यीय टीम पटना रवाना

राज्यस्तरीय जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 107 सदस्यीय टीम को गुरुवार को पटना रवाना किया गया. खिलाड़ी 90वीं राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो 19 से 21 जुलाई तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगी, उसमें शामिल होंगे.

गया. राज्यस्तरीय जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 107 सदस्यीय टीम को गुरुवार को पटना रवाना किया गया. खिलाड़ी 90वीं राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो 19 से 21 जुलाई तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगी, उसमें शामिल होंगे. प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होनी है. गया कॉलेज गया खेल भवन गया जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया. सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गयीं. मौके पर उपसमाहर्ता राहुल कुमार. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी असगर आलम खान, जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान, गया जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मोती करीमी, गया जिला एथलेटिक संघ के सचिव जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल में बेहतर करने की कामना की. इस प्रतियोगिता के चीफ द मिशन अभिषेक कुमार झा, टीम प्रशिक्षक गौतम कुमार, राहुल कुमार राज, अभिषेक कुमार वर्मा, आशुतोष कुमार, तकनीकी पदाधिकारी के रूप में रवि कुमार रंजन का चयन किया गया है, जो टीम के साथ रवाना हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >