बिहार में एक बार फिर से दो महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर का बताया जा रहा है. महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में इन दोनों महिलाओं को तैनात किया गया था. दोनों ने अपने पुलिसवर्दी में अपना रील्स वीडियो बनाकर अपने इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया है. यह वीडियो दो दिसंबर को अपलोड किया गया है. वीडियो में दोनों महिलापुलिसकर्मी गाना गाते नजर आ रही है. मामले के सामने आने के बाद गया पुलिस ने इस मामले की जांच का निर्देश दे दिया है.
बताते चलें कि इससे पहले भी मुंगेर की महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था. उनका नाम पूजा कुमारी था. वे 2021 बैच की महिला दारोगा थी. बिहार के मुंगेर में पोस्टेड थी.सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर छह लाख से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हैं. बिहार की इस खूबसूरत महिला दारोगा के रील्स वायरल होने पर विभाग में बवाल मच गया था. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद महिला दारोगा पूजा कुमारी के सामने मुसीबत भी खड़ी हो गई थी.उन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई थी. मुंगेर के एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने इस मामले के जांच के निर्देश दे दिया था.
Also Read: Viral VIDEO: बिहार में अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई ये महिला दारोगा, मगर बुरी फंसीं!
