बिहार में 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जान लीजिए नया रेट

Petrol-Diesel Price Hike: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं. महज 10 दिनों के अंदर चौथी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. महज 10 दिनों के अंदर चौथी बार तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है. नई कीमतें लागू होते ही वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है.

पटना-नालंदा में पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल के दाम में इजाफा होने के बाद पटना में इसकी कीमत 112.70 रुपये प्रति लीटर जबकि नालंदा में 113.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पटना में डीजल का दाम बढ़कर 99.87 रुपये और नालंदा में डीजल का दाम 99.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले 23 मई को ही पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़े थे. लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने से रोजमर्रा की जरूरतों पर भी असर पड़ने लगा है.

इन चीजों के भी बढ़ सकते हैं दाम

बाजार में किराया, माल ढुलाई और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. खासकर ग्रामीण इलाकों में डीजल महंगा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेती-किसानी के अधिकांश कार्य डीजल आधारित मशीनों पर निर्भर हैं.

लोगों का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस, खाद्य तेल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, अब पेट्रोल-डीजल की नई बढ़ोतरी ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है. वाहन चालकों ने कहा कि रोजाना सफर करना अब महंगा साबित हो रहा है.

कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए-
15 मई 2026: पहली बार करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई.
19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ.
23 मई 2026: तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया.
25 मई 2026: चौथी बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ.

Also Read: बिहार में IMD का डबल अलर्ट, इन 7 जिलों में हीट वेव की चेतावनी, 14 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >