Ford Hospital: सड़क हादसे में घायल मरीज का फोर्ड हॉस्पिटल में दूरबीन विधि से सफल PCL रिकंस्ट्रक्शन

Ford Hospital: सड़क हादसे में पीड़ित एक शख्स के घुटने का क्षतिग्रस्त पीसीएल लिगामेंट फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पटना में दूरबीन (आर्थ्रोस्कोपी) तकनीक से सफलतापूर्वक पुनर्निर्मित किया गया. करीब दो घंटे चली सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है और फिजियोथेरेपी के साथ तेजी से सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है.

Ford Hospital: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय व्यक्ति के घुटने के क्षतिग्रस्त लिगामेंट का फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पटना में दूरबीन (आर्थ्रोस्कोपी) तकनीक से सफल पीसीएल (पोस्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट) रिकंस्ट्रक्शन किया गया. सर्जरी डॉ. विनीत विवेक, डॉ. राजा अनुराग और डॉ. राजीव कुमार की टीम ने की. ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल उसकी फिजियोथेरेपी चल रही है.

भागलपुर के रानी बामिया निवासी सत्येंद्र कुमार ( बदला हुआ नाम) कुछ दिन पूर्व बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे. दुर्घटना में उनके दाएं पैर के घुटने का पीसीएल लिगामेंट टूट गया था. चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी और पैर पर संतुलन बनाए रखना भी मुश्किल हो गया था. लगातार दर्द और अस्थिरता के कारण उनकी दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं.

जांच और एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों ने मरीज के पीसीएल रिकंस्ट्रक्शन का निर्णय लिया. करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन को दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया.

फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक एवं हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पीसीएल घुटने को स्थिरता प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण लिगामेंट है. सड़क दुर्घटनाओं में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है.

उन्होंने कहा कि आर्थ्रोस्कोपिक तकनीक से किए जाने वाले पीसीएल रिकंस्ट्रक्शन में चीरा छोटा होता है, दर्द कम होता है तथा मरीज अपेक्षाकृत जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >