नेपाल में भारी बारिश से बिहार में खतरा, गंडक नदी में उफान, इन इलाकों में बढ़ा खतरा

Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की नदियां उफन आईं हैं. गंडक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. इस तरह से तटीय इलाकों में खतरा मंडराने लगा है. लेकिन इससे पहले सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं.

Bihar Flood Alert: नेपाल में हो रही झमाझम बारिश का असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के लिए खतरा भी बढ़ने लगा है. गुरुवार को भी नेपाल में लगातार बारिश हुई, जिसके कारण बिहार में गंडक नदी उफन आई. नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. इसकी वजह से तटीय इलाके में रह रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है.

फेज वाइज इतना किया गया पानी डिस्चार्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकीनगर बराज पर भी असर दिखना शुरू हो गया है. शुक्रवार को फेज वाइज पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया है. बाढ़ नियंत्रण विभाग की माने तो, शुक्रवार की सुबह वाल्मीकीनगर बराज से लगभग 79,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद डिस्चार्ज को बढ़ाया गया और फिर 10 बजे लगभग 86,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया.

तटीय इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

इसके बाद फिर डिस्चार्ज को बढ़ाया गया और 12 बजे तक लगभग 90,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई. विभाग लगातार इस पर अपनी नजर बनाए हुए है. साथ ही नदी के किनारे वाले इलाकों में निगरानी पहले से और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है. लेकिन अभी स्थिति कंट्रोल में है और बाढ़ जैसी परिस्थिति नहीं आई है.

इंजीनियरों और अधिकारियों को किया अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान के नीचे है. लेकिन इसी तरह से अगर नेपाल में बारिश होती रही और पानी का डिस्चार्ज जारी रहा तो जल्द ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास आ जाएगा. इस स्थिति को देखते हुए संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. हर परिस्थिति में तैयार रहने के लिए कहा गया है.

Also Read: खान सर 13 जुलाई तक नहीं होंगे गिरफ्तार, कोचिंग विवाद में जमानत पर टला फैसला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >