BJP में पीएम पद की लड़ाई, नितिन गडकरी के दावे पर RJD सांसद ने कसा तंज

BJP: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पद को लेकर घमासान मचा हुआ है.

BJP: राजद सांसद मनोज झा ने कहा है कि बीजेपी में प्रधानमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है. आने वाले कुछ दिनों में इसके नतीजे भी दिखेंगे. मनोज झा की यह टिप्पणी नितिन गडकरी के उस दावे पर आई जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी पार्टी के एक बड़े नेता ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था. नितिन गडकरी के इस बयान के बाद से देशभर की सियासत गर्मी हुई है.

पीएम मोदी को बीजेपी ने नहीं एनडीए ने नेता चुना

आरजेडी सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने पत्रकारों से से बातचीत में कहा कि आप टाइमलाइन देखिए. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ उनकी पार्टी बीजेपी ने नहीं बल्कि एनडीए ने नेता चुना. दो दिन पहले ही नितिन गडकरी ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष के एक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया था.

गडकरी का बयान

दो दिन पहले विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित स्वर्गीय अनिल कुमार पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में मीडिया बिरादरी को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “मैं उस नेता का नाम नहीं लेना चाहते हैं. मगर उन्होंने कहा अगर मैं प्रधानमंत्री बनता हूं तो वो लोग समर्थन देंगे. फिर मैंने कहा कि तुम मुझे सपोर्ट क्यों करोगे और मैं तुम्हारा समर्थन क्यों लूंगा. प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है. मैं अपने संगठन के प्रति पूरी तरह वफादार हूं. यही विश्वास भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. मैं किसी पद के लिए अपने विश्वास और संगठन से समझौता नहीं करूंगा.”

इसे भी पढ़ें: सारण में जुलूस के दौरान शर्मनाक हरकत, लहराया विवादित झंडा, हिरासत में दो लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >