त्योहार की इस सीजन में तेल कंपनियों ने दिया झटका, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें, देखें

तेल कंपनियों ने त्योहार की इस सीजन में झटका दिया है. पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मोतिहारी, हाजीपुर, छपरा समेत अन्य शहर भी शामिल है.

पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मोतिहारी, हाजीपुर, छपरा समेत अन्य शहर भी शामिल है.

इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा

तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं भी किया है. इन जिलों में त्योहार के इस महीने में आपको थोड़ा राहत मिलेगा. गया, पूर्णिया समेत कुछ शहर में तेल के दाम घटे है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, जहानाबाद, भभुआ, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, नवादा, सासाराम, सहरसा, छपरा, शेखपुरा, सुपौल और हाजीपुर में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया.

पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें

बता दें कि पटना और भागलपुर जिला में तेल के दाम बढ़े हैं. राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये में बिक रहा है. वहीं, भागलपुर में पेट्रोल 108.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की कीमत जारी होती है

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.

बिहार के प्रमुख शहरों में जानें- Petrol Diesel Price

शहर- पेट्रोल – डीजल

पटना- 107.54 प्रति रुपये- 94.32 प्रति रुपये

गया – 108.31 रुपये प्रति लीटर – 95.04 रुपये प्रति लीटर

भागलपुर – 108.49 रुपये प्रति लीटर – 95.18 रुपये प्रति लीटर

मुजफ्फरपुर -108.26 रुपये प्रति लीटर – 94.97 रुपये प्रति लीटर

दरभंगा – 107.91रुपये प्रति लीटर – 94.65 रुपये प्रति लीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >