बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बेतिया में बीच सड़क पर मुखिया को मार दी गोली, हालत गंभीर

बिहार में अपराध की ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेतिया का है. बेतिया के रामनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी.

बेतिया. बिहार में अपराध की ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेतिया का है. बेतिया के रामनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी.

बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर

गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां से डॉक्टरों ने मुखिया को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

घायल मुखिया की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम पंचायत राज मठिया के मुखिया नुरैन अंसारी देर शाम नरैनापुर रोड गए थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ मुखिया को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. इस घटना के बाद मुखिया के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल घायल मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस अपराधियों पर नकेल कसनें में विफल

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी मुखिया को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. इससे पहले भी बिहार में कई मुखिया अपराधियों की गोली के शिकार हो चुके हैं. बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसनें में विफल साबित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >